सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस में कौन सा आसन लाभकारी है?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 11:11

आज का योग: सर्वाइकल की समस्या से मिल जाएगी राहत, बस इन योगासनों का करते रहिए अभ्यास

सर्वाइकल के दर्द से मिलेगा छुटकारा
लगातार कई घंटों तक कंप्यूटर पर काम करते रहने और जीवनशैली से जुड़ी कई अन्य आदतों के कारण कम उम्र में हो लोगों को सर्वाइकल की समस्या होने लगती है। कोरोना के इस दौर में वर्क फ्रॉम होम करने वाले ज्यादातर लोगों में सर्वाइकल के दर्द की समस्या का निदान किया जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक गर्दन के पिछले हिस्से में होने वाली इस तरह की दर्द की समस्या के कारण लोगों के लिए सामान्य जीवन के कामकाज करना भी कठिन हो जाता है। सर्वाइकल के कारण लोगों को गर्दन में दर्द के साथ कुछ लोगों को हाथ और पांव में भी दर्द की समस्या हो सकती है। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक लंबे समय तक रहने वाली सर्वाइकल की समस्या के कारण सामान्य जीवन के कार्य प्रभावित हो सकते हैं। वहीं कुछ बहुत ही आसान योगासनों के नियमित अभ्यास से इन समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ योगाभ्यासों के बारे में जानते हैं।
मत्स्यासन योग करने के फायदे
मत्स्यासन योग के लाभ
सर्वाइकल की समस्या को दूर करने के लिए मत्स्यासन योग का अभ्यास करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है। गर्दन और रीढ़ की हड्डी के लिए इस अभ्यास को काफी फायदेमंद माना जाता है। थाइरॉइड की समस्या में भी इस योग को लाभदायक माना जाता है। इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले अपनी पीठ के बल लेट जाएं और अपनी बाहों को अपने शरीर के नीचे मोड़ें। अपने सिर और छाती को ऊपर उठाएं, सांस लें और फिर अपनी पीठ को झुकाते हुए सिर को जमीन पर टिका दें। अपनी कोहनियों से पूरे शरीर का संतुलन बनाए रखें। गहरी सांस लें और छोड़ें। जब तक आप सहज हों तब तक इस स्थिति को बनाए रखें।

कोबरा पोज के क्या फायदे हैं
भुजंगासन
भुजंगासन यानी कि कोबरा पोज योग को गर्दन और रीढ़ के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। सर्वाइकल की समस्या को दूर करने में इस योग के लाभ हो सकते हैं। इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेटकर हथेली को कंधों के नीचे रखें। सांस लेते हुए और शरीर के अगले हिस्सों को ऊपर की और उठाएं। 10-20 सेकंड्स तक इसी स्थिति में रहें और फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं। भुजंगासन कई और स्वास्थ्य समस्याओं में लाभदायक माना जाता है।
गर्दन को चारों तरफ घुमाएं
नेक रोल योग
सर्वाइकल के दर्द को दूर करने के लिए नेक रोल अभ्यास करना फायदेमंद हो सकता है। इसे आप बैठे-बैठे कभी भी कर सकते हैं। इसके लिए अपनी गर्दन को ऊपर-नीच, दाएं-बाएं चारों तरफ धीरे-धीरे घुमाएं। ऐसा करने से गर्दन में रक्त का संचार बढ़िया बना रहता है और सर्वाइकल की समस्या को दूर करने के लिए इस अभ्यास को खाली समय में करते रहना चाहिए।
सूर्य नमस्कार के फायदे -
सूर्य नमस्कार
शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए सूर्य नमस्कार योगाभ्यास को लाभदायक माना जाता है। योग विशेषज्ञों के मुताबिक सूर्य नमस्कार का नियमित अभ्यास करने से गर्दन की अकड़न और रीढ़ के दर्द की समस्या को कम किया जा सकता है। सूर्य नमस्कार योग को शरीर के लिए अन्य कई प्रकार से भी लाभदायक माना जाता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info